Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
24 Apr, 2026

नेपाल बस हादसा: खाई में गिरी बस, 2 की मौत और कई घायल

नेपाल में तीर्थ यात्रियों की बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं, प्रशासन व राहत टीमें सक्रिय हैं।

महाराजगंज, 23 अप्रैल।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से नेपाल तीर्थ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के साथ गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नेपाल के पिउठान जिले में स्वर्गद्वारी के समीप उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य सभी घायल यात्रियों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बस में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें 20 श्रद्धालु महाराजगंज के सेवा राजा गांव के रहने वाले थे। वाहन नेपाली चालक चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए तुरंत नेपाल प्रशासन से समन्वय कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत और बचाव कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ भारतीय अधिकारियों की टीम सक्रिय कर दी गई है। नौतनवा के एसडीएम को मौके पर भेजा गया है, जबकि एडीएम (एफ/आर) सोनौली में कैंप कर नेपाली प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।

राहत कार्य के लिए डॉक्टरों की टीम के साथ चार एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सहित कुल 10 एंबुलेंस नेपाल भेजी गई हैं। जिले के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भी घायलों के लिए बेड आरक्षित कर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

हादसे में मृतकों की पहचान निरमा मौर्या (30) और बच्ची काव्या मौर्या के रूप में हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़