Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

हिमाचल प्रदेश
08 Jun, 2026

हिमाचल कांग्रेस में मचा घमासान: निष्कासन के बाद भी नीरज भारती के तेवर बरकरार

हिमाचल कांग्रेस में नीरज भारती द्वारा सरकार पर लगातार सवाल उठाए जाने के चलते पार्टी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुशासन समिति की बैठक बुलाई है।

शिमला, 08 जून।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक कलह और बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने के बावजूद, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव और कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठा रहे हैं। इस बढ़ते विवाद के बीच अब प्रदेश कांग्रेस संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की है।

संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने सोमवार को शिमला में स्पष्ट किया कि नीरज भारती द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आंतरिक संवाद के लिए पर्याप्त मंच उपलब्ध हैं, जहां नेता अपनी बात रख सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक मंचों या सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की छवि को धूमिल करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ज्ञात हो कि नीरज भारती पूर्व में दो बार के विधायक रहे हैं और वीरभद्र सरकार में सीपीएस की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर प्रश्न उठाते हुए उन्होंने पार्टी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। इसके बावजूद भारती की लगातार बयानबाजी से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। अनुशासन समिति की आगामी बैठक में इस पूरे प्रकरण पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़