Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
08 Jun, 2026

अमेठी में सुबह की सैर पर निकले बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

अमेठी के जगदीशपुर में खेत पर गए 70 वर्षीय बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

अमेठी, 08 जून।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। लोढ़ियांवा गांव में खेत पर शौच के लिए गए 70 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल द्विवेदी की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी।

मृतक हीरालाल द्विवेदी सुबह करीब 5 बजे अपने घर से खेत की ओर निकले थे। आरोप है कि घात लगाकर बैठे बदमाशों ने बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया और उनके शरीर में करीब 6 गोलियां उतार दीं। गोली लगने से हीरालाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मुसाफिरखाना के क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अमेठी पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फील्ड यूनिट की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस हत्या से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़