Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
08 Jun, 2026

देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 279 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

देहरा पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान हमीरपुर के एक युवक को 279 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

देहरा, 08 जून।

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। इसी क्रम में पुलिस जिला देहरा की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

पुलिस थाना देहरा की टीम तलाई कुरु के पास नियमित गश्त पर तैनात थी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक पर संदेह होने पर उसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 279 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल शर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के गांव भलवानी का निवासी है। पुलिस ने नशीला पदार्थ जब्त कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत संबंधित थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि तस्करी के इस नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़