Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

राजस्थान
08 Jun, 2026

नंदपुरी अंडरपास के पास जेडीए का बड़ा एक्शन, 80 फीट सड़क के लिए हटाए गए अतिक्रमण

जयपुर विकास प्राधिकरण ने जगतपुरा के नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया है।

जयपुर, 08 जून।

राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारी सुरक्षा के बीच बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की है। रेलवे लाइन के समानांतर स्थित इस सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है।

अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सोमवार रात 12 बजे तक निलंबित कर दी हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स सहित तमाम इंटरनेट आधारित संदेश सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, इंटरनेट के किसी भी अनधिकृत उपयोग को रोकने के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी तौर पर काट दी गई है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के लिए कोटा और भरतपुर रेंज से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। जेडीए के अनुसार, इस मार्ग की चौड़ाई राजस्व रिकॉर्ड में 80 फीट दर्ज है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह घटकर मात्र 25 से 30 फीट रह गई थी। गौरतलब है कि जेडीए ने 22 मई को भी यहां 134 अतिक्रमण हटाए थे। अधिकारियों का दावा है कि इस सड़क के चौड़ीकरण से नंदपुरी और जगतपुरा के बीच का यातायात सुगम होगा, जिससे 50 से अधिक कॉलोनियों के लाखों निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़