Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
08 Jun, 2026

जम्मू में गर्मी का सितम: पारा 42 डिग्री पर पहुंचा, हीट वेव का येलो अलर्ट

जम्मू में भीषण गर्मी के कारण तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।

जम्मू, 08 जून।

जम्मू में भीषण गर्मी का दौर जारी है। दोपहर होते ही पारे ने 42 डिग्री सेल्सियस का स्तर छू लिया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण पूरा शहर तंदूर की तरह तप रहा है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है और लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है।

तेज धूप से बचने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों और लस्सी का सहारा ले रहे हैं। राहत पाने के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ रणबीर नहर के किनारे और अन्य जल स्रोतों पर देखी जा रही है, जहाँ वे खुद को ठंडा करने के जतन कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जम्मू में आगामी दो दिनों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि लोग दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें।

लू के खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक पानी और जूस जैसे तरल पदार्थों का सेवन करने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी आमजन से सतर्क रहने और धूप में बचाव के पूरे इंतजाम रखने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़