Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
09 Jun, 2026

दिल्ली पीआरएस सेवाएं एक घंटे के लिए रहेंगी बंद, रेलवे ने तकनीकी कारणों से जारी की सूचना

स्टेशन कोड परिवर्तन और तकनीकी कार्य के कारण दिल्ली पीआरएस सेवाएं एक घंटे के लिए बंद रहेंगी, जिससे कई आरक्षण और पूछताछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित होंगी।

नई दिल्ली, 09 जून।

उत्तर रेलवे ने मंगलवार को जानकारी दी है कि स्टेशन कोड में बदलाव और तकनीकी कार्य के कारण दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) की सेवाएं 9 और 10 जून की मध्यरात्रि के दौरान लगभग एक घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सुमेरपुर जवाई बांध रेलवे स्टेशन किए जाने के चलते सिस्टम में आवश्यक तकनीकी अपडेट किया जा रहा है, जिसके कारण दिल्ली पीआरएस में कुछ सेवाएं प्रभावित होंगी।

इस दौरान पीएनआर पूछताछ, करंट रिजर्वेशन, टिकट निरस्तीकरण, चार्टिंग, ईडीआर रिपोर्ट तथा आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध पीआरएस से जुड़ी सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इस अस्थायी व्यवधान को ध्यान में रखकर बनाएं।

रेलवे के अनुसार निर्धारित तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से पुनः बहाल कर दी जाएंगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़