Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
09 Jun, 2026

राजगढ़ में शादी के 6 माह बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़ के आंख्याखोह गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़, 09 जून।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम आंख्याखोह में मंगलवार अलसुबह एक 20 वर्षीय नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, करीना (20) पत्नी महेंद्र भील का शव घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल भेजा गया।

परिजनों के अनुसार, करीना की शादी लगभग छह माह पहले तलेन थाना क्षेत्र के रामड़ी गांव में महेंद्र भील से हुई थी। सोमवार रात वह परिवार के साथ सामान्य रूप से बातचीत और हंसी-मजाक करने के बाद सोने गई थी, जबकि उसका पति और सास-ससुर आंगन में सो रहे थे।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो करीना कमरे में फंदे पर लटकी मिली। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़