Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

लोकभवन में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल के लोकभवन में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जनजातीय समाज और राष्ट्रसेवा में योगदान को नमन किया।

भोपाल, 09 जून।

मध्य प्रदेश में जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर मंगलवार को लोकभवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों ने उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकभवन के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप सचिव सुनील दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने भी उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने अपने संदेश में बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को नमन किया और उनके बलिदान को सदैव प्रेरणादायक बताया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और सामाजिक न्याय के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़