Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
09 Jun, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्रियों ने सुनी जनसमस्याएं, कई मामलों का मौके पर किया निराकरण

भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय में कैबिनेट मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

भोपाल, 09 जून।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और मंत्री राधा सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों मंत्रियों ने उपस्थित लोगों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं, सुझावों और मांगों की जानकारी ली। जिन प्रकरणों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव मंत्रियों के समक्ष रखे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़