Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

असम
09 Jun, 2026

औद्योगिक विकास की ओर असम: 'ब्लू वैली क्लस्टर' परियोजना को मिली नई उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल आज असम में 'ब्लू वैली क्लस्टर' परियोजना का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक नई शुरुआत है।

गुवाहाटी, 09 जून।

असम में भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। आज (मंगलवार) मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक विशेष बैठक आयोजित होने जा रही है, जो राज्य के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस दौरे के तहत यूरोपीय संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मोरीगांव जिले के जागीरोड स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचा था। इस दौरे के दौरान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

मोरीगांव के दौरे के बाद प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी पहुंचा, जहां राज्य सरकार द्वारा उनके स्वागत में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस रात्रिभोज में असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत चित्रण देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि मंगलवार का दिन भारत-यूरोपीय संघ के रिश्तों में एक नई सुबह लेकर आएगा। इस दौरान असम में 'ब्लू वैली क्लस्टर' परियोजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट राज्य की औद्योगिक प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को एक नया आयाम प्रदान करने वाला है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़