Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

प्रशासनिक खबरें
09 Jun, 2026

भोपाल के वृद्धाश्रम में मंत्री कुशवाह ने की वरिष्ठजनों की सेवा, कहा- यही सच्ची मानवता

भोपाल के वृद्धाश्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर उनकी सेवा की और कहा कि वरिष्ठजनों की सेवा ही सच्ची मानवता है।

भोपाल, 09 जून।

मध्य प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मंगलवार को भोपाल स्थित शाहजहानाबाद के आसरा वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताया और उनकी सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम में मंत्री कुशवाह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुंदरकांड पाठ में भी सहभागिता की। उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।

मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों को वस्त्र भेंट किए और भोजन प्रसादी का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजन अनुभव, संस्कार और परंपराओं के संवाहक होते हैं, और उनका सम्मान व सेवा करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

कुशवाह ने कहा कि वृद्धजनों के आशीर्वाद और उनके चेहरे की मुस्कान से उन्हें आत्मिक शांति और संतोष प्राप्त हुआ है। उन्होंने समाज से अपील की कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखा जाए।

कार्यक्रम में मौजूद वृद्धजनों ने मंत्री के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वरिष्ठजन की सेवा भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़