Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
10 Jun, 2026

म्यूटेशन के नाम पर चार हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

जयपुर में एसीबी ने जालोर के एक पटवारी को कृषि भूमि म्यूटेशन के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

जयपुर, 10 जून।

जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को कृषि भूमि के म्यूटेशन के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अनुसार आरोपी पटवारी परिवादी से भूमि म्यूटेशन दर्ज करने के बदले कुल 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

यह कार्रवाई एसीबी की हेल्पलाइन 1064 पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई, जिसके बाद मामले का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पटवारी बंटी मीणा, एलआर शाखा तहसील सायला और वर्तमान में अतिरिक्त प्रभार पटवार हल्का सांगाणा, जिला जालोर में कार्यरत था।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी पहले ही परिवादी से 2 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था, जबकि शेष राशि लेते समय एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

एसीबी ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने किया, जिसके तहत आरोपी को चार हजार रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है तथा उसके आवास और अन्य संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़