Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तराखंड
12 Jun, 2026

शिमला की विपाशा श्रीवास्तव का कमाल: निमहैंस (NIMHANS) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में किया टॉप

शिमला की प्रतिभाशाली विपाशा श्रीवास्तव ने निमहैंस (NIMHANS) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर शिमला का नाम रोशन किया है।

शिमला, 12 जून।

शिमला की होनहार बेटी विपाशा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विपाशा ने बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निमहैंस) द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। अपनी इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट फेलोशिप भी मिलेगी।

विपाशा की शैक्षिक यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ के जीएमसीएच, सेक्टर-32 से क्लिनिकल साइकोलॉजी में एम.फिल. उच्च प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है, जिसमें भी उन्होंने अखिल भारतीय परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) और दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। शिमला के दयानंद पब्लिक स्कूल और लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाली विपाशा वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर में कार्यरत हैं और रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट हैं।

विपाशा के पिता प्रो. अजय श्रीवास्तव हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता मृदुला श्रीवास्तव एसजेवीएन (SJVN) से डिप्टी जनरल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। बचपन से ही मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने का सपना देखने वाली विपाशा अब वंचित वर्गों के लिए अपनी सेवाएं समर्पित करना चाहती हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़