Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
12 Jun, 2026

हाथी के हमले से दहला जमुआ पंचायत: ग्रामीण को सूंड से पटककर किया घायल, इलाके में दहशत

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में जंगली हाथी ने 60 वर्षीय काबुल मुंडा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है।

पूर्वी सिंहभूम, 12 जून।

जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के पास शुक्रवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय काबुल मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीण भारी भय में जी रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काबुल मुंडा किसी कार्यवश पैदल जा रहे थे, तभी इंदबनी जंगल के समीप उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इंदबनी जंगल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तीन हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है। इस कारण स्थानीय लोग खेतों में जाने या जंगल की ओर निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को सुरक्षित स्थानों पर खदेड़ने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़