Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी
14 Jun, 2026

चंद्रमा पर 200 दिन टिकेगा इसरो का लैंडर, परमाणु ऊर्जा विभाग से मिलाया हाथ

इसरो और परमाणु ऊर्जा विभाग चंद्रमा की विषम परिस्थितियों में 200 दिनों तक टिकने वाले उन्नत लैंडर के लिए साथ काम कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 14 जून।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रमा पर अपने भविष्य के अभियानों को और अधिक मजबूती देने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि दोनों संस्थान मिलकर एक अत्याधुनिक 'आर्टिफिशियल हीटिंग सिस्टम' विकसित कर रहे हैं।

इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा पर लैंडर को वहां की भीषण ठंड से बचाना है। इसरो प्रमुख ने बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि चंद्रयान-3 का 'विक्रम' लैंडर सौर ऊर्जा पर आधारित था, इसलिए वह केवल 14 दिनों तक ही कार्य कर सका। अब नए सहयोग से ऐसा लैंडर तैयार होगा जो लगभग 200 दिनों तक चंद्रमा की कठिन परिस्थितियों में जीवित रह सकेगा।

चंद्रमा पर दिन और रात की अवधि पृथ्वी के 14-14 दिनों के बराबर होती है। वहां का तापमान दिन में 121 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो रात में यह माइनस 129 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। कृत्रिम हीटर से लैस नया लैंडर इस तापमान को झेलने में सक्षम होगा, जिससे लंबे समय तक अंतरिक्ष अन्वेषण संभव हो पाएगा।

इसरो और वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने तकनीकी सहयोग के लिए 40 क्षेत्र चिन्हित किए हैं, जिनमें से 17 को पहले चरण में मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा गगनयान मिशन के लिए 'स्पेस मेडिसिन' और सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण प्रयोगों के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग के साथ भी कार्य किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़