Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रक्षा व सुरक्षा
16 Jun, 2026

अमृतसर में लश्कर कनेक्शन पर एनआईए का शिकंजा, आरोपी की संपत्ति जब्त

एनआईए ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आरोपी अंकुश कपूर की संपत्ति जब्त करते हुए मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।

अमृतसर, 16 जून।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आरोपी की संपत्ति जब्त कर ली है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में की गई है, जिसकी जांच लंबे समय से जारी है।

एनआईए के मुताबिक जब्त किया गया मकान आरोपी अंकुश कपूर से जुड़ा है और यह संपत्ति उसके पिता के नाम पर पंजीकृत थी। जांच में सामने आया है कि अंकुश कपूर उस नेटवर्क का महत्वपूर्ण सदस्य था, जिसकी गतिविधियां भारत के अलावा इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान सहित कई देशों तक फैली हुई थीं।

जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपी के संबंध दुबई में रहने वाले एक अन्य आरोपी से जुड़े पाए गए हैं, जिसका कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क था। इसी आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की गई।

एनआईए के अनुसार पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया अंकुश कपूर नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि वह विभिन्न देशों में मौजूद आरोपियों तक आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के लिए धन पहुंचाने का कार्य करता था।

एजेंसी की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि ड्रग तस्करी से अर्जित धन का उपयोग विभिन्न माध्यमों से भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़