Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अन्य राज्य
16 Jun, 2026

कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

कर्नाटक के विभिन्न जिलों में लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के चलते कई सरकारी अधिकारियों के घरों और कार्यालयों पर 12 विशेष टीमों के साथ छापेमारी की है।

बेंगलुरु, 16 जून।

कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में कई सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। यह कार्रवाई मुख्य रूप से आय से अधिक संपत्ति जुटाने के गंभीर आरोपों के मद्देनजर की गई है।

राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त ने कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड के अतिरिक्त निदेशक राजन्ना और येलहंका बेस्कॉम के एईई उदय कुमार के दफ्तरों व घरों को खंगाला। इन अधिकारियों पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक धन अर्जित करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

कलबुर्गी में भी लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाया है। यहाँ सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता माणिक कनकट्टी के आवास समेत कुल पांच ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें बीदर स्थित मकान और हुमनाबाद के व्यावसायिक परिसर शामिल रहे।

चिक्कमगलूरु की बात करें तो वन विभाग के सहायक वन संरक्षक मोहन भी लोकायुक्त की रडार पर आ गए हैं। कल्याणनगर स्थित उनके आवास पर दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अमल में लाई गई है।

दावणगेरे में तीन वरिष्ठ अधिकारियों के आवास और फार्महाउसों पर भी छापेमारी हुई है। इनमें कृष्णा नायक, सिद्धेश्वर हेब्बाल और सन्ना केंचप्पा के ठिकाने शामिल हैं। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए कुल 12 विशेष टीमों को तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा किए गए वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के दस्तावेजों की छानबीन अभी जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़