Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रक्षा व सुरक्षा
17 Jun, 2026

बारामूला में आतंकी नेटवर्क पर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, दो संपत्तियां कुर्क

एनआईए ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश मामले में बारामूला के कनीसपोरा गांव में हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आरोपित शाहीन अहमद लोन की दो संपत्तियां कुर्क की हैं।

नई दिल्ली, 17 जून।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामूला जिले में एक आरोपित की दो संपत्तियां कुर्क कर दी हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश से जुड़े मामले में की गई है, जिसमें प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क की जांच चल रही है।

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपित शाहीन अहमद लोन नियंत्रण रेखा के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी में शामिल था। जांच में सामने आया कि इन सामग्रियों को बाद में घाटी में सक्रिय आतंकियों तक पहुंचाया जाता था, जिनका उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता था।

एनआईए की पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपित आतंकियों तक धन पहुंचाने और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। एजेंसी के अनुसार मामले की सुनवाई जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में जारी है।

जांच एजेंसी ने शाहीन अहमद लोन को सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था। इसके बाद मार्च 2021 में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।

विशेष एनआईए अदालत, जम्मू के आदेश पर यूएपीए की धारा 33(1) के अंतर्गत संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। कुर्क की गई दोनों संपत्तियां बारामूला जिले के कनीसपोरा गांव में स्थित हैं।

इनमें 7.5 मरला भूमि पर निर्मित एक आवासीय मकान तथा 6 मरला भूमि का एक अन्य भूखंड शामिल है, जहां एक शेड बनाया गया था। एनआईए का कहना है कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में वित्तीय और लॉजिस्टिक नेटवर्क को कमजोर करने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़