Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

झारखंड
17 Jun, 2026

रांची में बवाल: आरएसएस के प्रांत कार्यालय पर देर रात फेंका पेट्रोल बम, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में निवारणपुर स्थित आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर मंगलवार देर रात दो संदिग्धों ने पेट्रोल बम फेंककर हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

रांची, 17 जून।

झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रांतीय मुख्यालय 'गोपाल भवन' पर मंगलवार देर रात अज्ञात समाजकंटकों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव और सनसनी फैल गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने सॉस की कांच वाली बोतलों में पेट्रोल भरकर कार्यालय को निशाना बनाते हुए फेंका, हालांकि गनीमत यह रही कि दोनों बोतलें मुख्य कार्यालय की बाउंड्री वॉल से ठीक पहले सड़क पर ही गिरकर फट गईं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सिटी एसपी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तफ्तीश में सामने आया है कि इस कायराना हरकत के पीछे दो नकाबपोश युवकों का हाथ है। मामले के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी समेत पुलिस की कई स्पेशल टीमों को काम पर लगाया गया है। पूरी वारदात कार्यालय और आस-पास के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज खंगालकर अपराधियों की सरगर्मी से पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इधर, आरएसएस प्रांतीय कार्यालय पर हमले की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही राजनीतिक गलियारों में उबाल आ गया। बुधवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, स्थानीय विधायक सीपी सिंह और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तुरंत निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सूबे की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और जिला प्रशासन से इस साजिश के पीछे शामिल दोषियों को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़