Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
18 Jun, 2026

रायपुर पहुंचे ओम बिरला, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रायपुर पहुंचने के बाद आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और राज्यपाल से मुलाकात सहित कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

रायपुर, 18 जून।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को रायपुर पहुंचे। राजधानी स्थित माना एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे लोकभवन के लिए रवाना हुए।

रायपुर प्रवास के दौरान ओम बिरला ने बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में सहभागिता की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद वे दोपहर 12 बजे लोकभवन पहुंचे।

लोकभवन में उनका राज्यपाल रमन डेका से शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम तय है। इस दौरान विभिन्न विषयों पर औपचारिक चर्चा भी होगी।

इसके पश्चात ओम बिरला शांतिनगर क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां विभिन्न स्थानीय संगठनों की ओर से आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में वे शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़