Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

छत्तीसगढ़
20 Jun, 2026

कोरबा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार और चालक की मौत

कोरबा जिले में हुए दो सड़क हादसों में ठेले से टकराने के कारण एक बाइक सवार और कुसमुंडा खदान क्षेत्र में ट्रेलर की चपेट में आने से एक चालक की जान चली गई।

कोरबा, 20 जून।

जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों को मातम में डाल दिया है। इन घटनाओं में बाइक सवार और एक ट्रेलर चालक ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहली घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में सामने आई। रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ठेला लेकर टीपी नगर से बुधवारी की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार सुनील गुप्ता (35) की टक्कर ठेले से हो गई। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालको का निवासी था और नगर निगम में काम करता था।

दूसरी दुखद घटना कुसमुंडा खदान के बेरियर क्रमांक तीन के पास हुई। यहां कोयला लोड कराने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे ट्रेलर चालक नरेश कुमार केंवट (43) वाहन के पीछे बैठकर खाना खा रहे थे। तभी एक अन्य ट्रेलर के चालक ने वाहन को आगे बढ़ाया, जिससे नरेश उसकी चपेट में आ गए।

गंभीर रूप से घायल नरेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बिलासपुर जिले के रतनपुर का रहने वाला था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और संबंधित थानों में मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़