Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
20 Jun, 2026

भोपाल : निजी फोटो वायरल होने से टूटी दो शादियां,युवक ने एसिड पीकर दी जान

भोपाल में निजी फोटो वायरल होने के बाद दो वैवाहिक रिश्ते टूटने से मानसिक तनाव में आए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, मामले की जांच जारी है।

भोपाल, 20 जून।

राजधानी के करोंद क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि निजी फोटो साझा किए जाने के कारण युवक के लगातार दो वैवाहिक रिश्ते टूट गए थे, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। इसी परेशानी से व्यथित होकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार निशातपुरा थाना क्षेत्र की रतनपुर कॉलोनी में रहने वाला 24 वर्षीय लखन किरार एक कपड़ा दुकान में सेल्समैन के रूप में कार्य करता था। परिवार ने उसका विवाह तय कर दिया था और शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच तय विवाह अचानक निरस्त हो गया।

परिजनों का कहना है कि युवक का अपनी पूर्व मंगेतर से दोबारा संपर्क हुआ था। आरोप है कि युवती ने उसका एक निजी फोटो नई मंगेतर के परिवार तक पहुंचा दिया, जिसके बाद रिश्ता टूट गया। परिवार का दावा है कि इससे पहले भी इसी तरह एक अन्य वैवाहिक संबंध समाप्त हो चुका था, जिससे युवक काफी परेशान रहने लगा था।

बताया गया है कि विवाह टूटने के बाद युवक कुछ समय के लिए अपनी पूर्व मंगेतर के साथ विदिशा भी गया था। भोपाल लौटने पर दोनों के बीच विवाद हो गया और युवती ने संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसकी मानसिक स्थिति और अधिक प्रभावित हो गई।

परिजनों के मुताबिक 18 जून की रात युवक ने घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

निशातपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिवार ने युवती पर मानसिक प्रताड़ना और निजी तस्वीर साझा कर युवक को परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़