Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
24 Jun, 2026

भोपाल में राज्य वित्त आयोग की बैठक, स्थानीय निकायों की जरूरतों पर चर्चा

भोपाल में आयोजित राज्य वित्त आयोग की संभाग स्तरीय बैठक में स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, विकास प्राथमिकताओं और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर व्यापक मंथन किया गया।

भोपाल, 24 जून।

राजधानी स्थित व्हीआईपी गेस्ट हाउस में बुधवार को राज्य वित्त आयोग की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, संसाधनों के आवंटन, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने की।

बैठक में भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, महापौर मालती राय, विधायक विष्णु खत्री, भगवानदास सबनानी और आतिफ अकील सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों की विकास संबंधी जरूरतों, वित्तीय आवश्यकताओं तथा स्थानीय निकायों के समक्ष मौजूद चुनौतियों को लेकर सुझाव रखे।

जयभान सिंह पवैया ने स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से अधिक सक्षम बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन और संसाधनों के संतुलित वितरण से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

बैठक में नगरीय विकास और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता और उनके बेहतर उपयोग पर चर्चा हुई।

आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न संभागों में आयोजित की जा रही बैठकों के माध्यम से स्थानीय निकायों की वित्तीय जरूरतों, विकास प्राथमिकताओं और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को संकलित किया जा रहा है। इन सुझावों के आधार पर आयोग अपनी अनुशंसाएं तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगा, जिससे स्थानीय निकायों को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा सकें।

बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने भी अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोग ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा जताया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़