Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

चुनाव
25 Jun, 2026

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण पर निर्वाचन अधिकारी की दलों संग बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली में आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग मांगा है।

नई दिल्ली, 25 जून।

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक की। यह प्रक्रिया आगामी 30 जून से घर-घर जाकर शुरू होगी।

बैठक में भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सहित कई दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और किसी भी अयोग्य व्यक्ति का नाम इसमें न जुड़े।

अभियान के दौरान होने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों को अलग-अलग मामलों में पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

दलों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए निर्वाचन अधिकारियों ने शंकाओं का समाधान किया। अंत में, निर्वाचन तंत्र के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया गया। सभी राजनीतिक दलों ने इस प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़