Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
25 Jun, 2026

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला 18 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी और 18 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जयपुर, 25 जून।

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले 10 हजार रुपये के इनामी और 18 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को सदर थाना पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाकर संयुक्त अरब अमीरात जाने की तैयारी में था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार जांगिड़ उर्फ राकेश कुमार जांगिड़ (48) के रूप में हुई है। वह सीकर जिले के कायमसर गांव का मूल निवासी है और वर्तमान में जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा वाटिका क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब 18 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक टीम गठित की गई। इसी कार्रवाई के तहत आरोपी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया है कि वर्ष 2008-09 में सदर थाने में दर्ज चार धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी वांछित था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की थी। चार्जशीट दाखिल होने के बाद से वह लगातार फरार था और उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी थे।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर सीकर के एक पते से नया पासपोर्ट बनवा लिया था और विदेश भागने की कोशिश में था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और संबंधित मामलों की जानकारी जुटा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़