Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नागरिक समस्याएँ
29 Jun, 2026

महापौर मालती राय ने फैशन शो का शुभारंभ कर प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह

भोपाल में महापौर मालती राय ने फैशन शो एवं रैम्प वॉक कार्यक्रम का शुभारंभ कर आयोजकों को बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की।

भोपाल, 28 जून।

भोपाल की महापौर मालती राय ने रविवार शाम होटल लॉ पर्ल में आयोजित फैशन शो एवं रैम्प वॉक कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

महापौर ने आयोजन के लिए सर्वशक्ति विमेन्स क्लब की पूरी टीम को बधाई दी। साथ ही फैशन शो में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने रैम्प पर अपनी प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। आयोजन में सर्वशक्ति विमेन्स क्लब की पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़