Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
30 Jun, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'लोकमाता अहिल्याबाई राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना' पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित 'लोकमाता अहिल्याबाई राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना' पुस्तक का विमोचन कर उनके राष्ट्र निर्माण और समाजोत्थान में योगदान को रेखांकित किया।

भोपाल, 30 जून।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में 'लोकमाता अहिल्याबाई राष्ट्र पुनरुत्थान की संकल्पना' पुस्तक का विमोचन किया। मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित यह शोध संकलन लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर केंद्रित है।

अकादमी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उल्लेख किया गया है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन और कार्य किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की सतत धारा का स्वाभाविक विस्तार है। पुस्तक में उन्हें ऐसी भारतीय नारी के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिन्होंने संत, विदुषी, योद्धा और कुशल शासिका के रूप में समाज को नई दिशा दी।

इस शोध संकलन में कुल 19 अध्याय शामिल हैं। इनमें नारी स्वाभिमान, समाजोत्थान, सांस्कृतिक पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय एकता, पंचपरिवर्तन, जीवन प्रबंधन, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की चुनौतियों और उनके समाधान से जुड़े शोधपत्रों का संकलन किया गया है। इसके साथ ही न्यायप्रियता, प्रशासनिक दक्षता, भारतीय हस्तशिल्प के उत्थान, महिलाओं के अधिकार तथा भारतीय ज्ञान परंपरा में अहिल्याबाई होल्कर के योगदान का भी शोधपरक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक का मूल्य 160 रुपये निर्धारित किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कड़ेल, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक चंद्रचारु त्रिपाठी तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़