Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
01 Jul, 2026

सांवलिया जी दर्शन के दौरान दोस्त ने की दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या

चित्तौड़गढ़ में दर्शन के लिए निकले दो दोस्तों के बीच ढाबे पर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चित्तौड़गढ़, 01 जुलाई।

सांवलिया जी के दर्शन करने निकले दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा साबित हुआ। नेशनल हाईवे पर एक ढाबे पर खाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना मंगलवार देर रात की है। कोटा निवासी गौरव चतुर्वेदी और उसका साथी कमल सिंह राठौड़ दर्शन के लिए निकले थे। मांडना के समीप एक ढाबे पर रुकने के बाद किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। देखते ही देखते कमल सिंह ने गौरव पर चाकू से कई वार कर दिए।

वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद सतर्क ट्रक चालकों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल गौरव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डीएसपी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी ही गौरव को दर्शन के लिए ले गया था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इस हत्याकांड की हर पहलू से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़