Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
01 Jul, 2026

90 वर्षीय सास को बेरहमी से पीटने वाली बहू गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

खड़गपुर में 90 वर्षीय सास के साथ मारपीट करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था।

खड़गपुर, 1 जुलाई।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक 90 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ अमानवीय मारपीट का मामला सामने आया है। खड़गपुर के वार्ड संख्या 19 स्थित खरिदा बाजार इलाके में अपनी सास के साथ बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा गया।

आरोप है कि महिला ने अपनी सास को जूते और झाड़ू से पीटा। जब परिवार की दूसरी बहू ने इसका विरोध किया, तो आरोपित ने उसके साथ भी मारपीट की। दूसरी बहू ने ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों ने आरोपित के घर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। खड़गपुर महिला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में कड़ी निंदा की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़