Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

उत्तर प्रदेश
01 Jul, 2026

महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में हो रहा है सुधार

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी स्थिति में सुधार है।

अयोध्या, 01 जुलाई।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की सेहत को लेकर चिंता की खबर आई है। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें सोमवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहाँ विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

महंत जी के एक शिष्य ने बताया कि हाल ही में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान उन्हें इंफेक्शन की समस्या हो गई थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया था।

वर्तमान में अस्पताल की चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि महंत जी के स्वास्थ्य में अब निरंतर सुधार हो रहा है।

हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी कुछ समय लग सकता है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए देशभर के श्रद्धालु प्रार्थना कर रहे हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़