Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

बिहार
01 Jul, 2026

मंगलुरु में भीषण भूस्खलन: बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

मंगलुरु के नागुरी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण हुए एक दर्दनाक भूस्खलन में बिहार के एक परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई और तीन घायल हुए हैं।

मंगलुरु, 01 जुलाई।

मंगलुरु के नागुरी इलाके में मूसलाधार बारिश का कहर देखने को मिला है। बुधवार तड़के एक पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा एक घर पर आ गिरा। इस दर्दनाक भूस्खलन की चपेट में आने से बिहार के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई है।

हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन और राहत दलों ने तुरंत मोर्चा संभाला। मलबे के नीचे दबे तीन घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मृतकों में शांता, अनामिका और परी शामिल हैं। वहीं, बालकृष्ण, अल्का और अनुषा का इलाज चल रहा है। दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए।

यह परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से यहां कंकनाडी इलाके में रह रहा था। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रभारी मंत्री ने भी घटना पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़