Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

संवेदनशीलता के साथ समय पर प्रकरणों का निराकरण करें: भोपाल संभागायुक्त

भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने रायसेन में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रायसेन, 03 जुलाई।

भोपाल संभाग के संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिकों के आवेदनों और विभिन्न प्रकरणों का नियमों के अनुरूप संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

रायसेन कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा जैसे मामलों का समयसीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों का भी निर्धारित अवधि में निपटारा करने पर जोर दिया।

संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन में 50 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), जनमन योजना, धरती आबा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पंचायत भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0, पीएम स्वनिधि योजना 2.0, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत लंबित कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। संभागायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और सभी लंबित कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़