Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
03 Jul, 2026

यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, महासागरों का तापमान भी पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर

यूरोप भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना कर रहा है, साथ ही दुनिया भर के महासागरों का जून महीने का तापमान अब तक के सबसे उच्च स्तर पर दर्ज किया गया है।

रोम, 3 जुलाई।

पूरा यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। भीषण हीटवेव के चलते कई क्षेत्रों में तापमान का स्तर असामान्य रूप से ऊपर चला गया है। इटली की राजधानी रोम में भी लोग चिलचिलाती धूप से बचने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं।

इस बीच वैज्ञानिकों ने समुद्र के बढ़ते तापमान को लेकर भी चिंता जताई है। इस साल जून का महीना दुनिया के महासागरों के लिए अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा 2023-24 के अल-नीनो वर्षों से भी अधिक है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भूमध्य सागर के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं उत्तरी सागर भी तीन डिग्री सेल्सियस अधिक गर्मी का सामना कर रहा है।

प्रशांत महासागर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में समुद्री सतह का तापमान औसत से 1.24 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। पूरी दुनिया के उष्णकटिबंधीय और समशीतोष्ण महासागरों का औसत तापमान अभी 21 डिग्री सेल्सियस के करीब है।

वर्ष 1870 में औद्योगिक क्रांति से पहले यह तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस हुआ करता था। अल-नीनो के प्रभाव से आने वाले समय में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ने और हिंद महासागर व अटलांटिक में समुद्री लू का खतरा और अधिक गहराने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़