Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
04 Jul, 2026

टेलीग्राम-सिग्नल से सरकार ने मांगा जवाब, आईफोन डेटा लीक की भी जांच शुरू

मैसेजिंग ऐप्स के यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा चिंताओं के बीच सरकार ने टेलीग्राम और सिग्नल को नोटिस भेजा है और आईफोन डेटा चोरी की जांच शुरू की है।

नई दिल्ली, 04 जुलाई।

केंद्र सरकार ने मैसेजिंग ऐप्स की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब टेलीग्राम और सिग्नल से उनके 'यूज़रनेम' फीचर को लेकर जवाब-तलब किया है।

मंत्रालय ने इन दोनों प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजकर पूछा है कि वे यूज़रनेम फीचर के जरिए फर्जी पहचान और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या सुरक्षा उपाय कर रहे हैं। सरकार को इन फीचर्स के दुरुपयोग होने का अंदेशा है।

इससे पहले सरकार ने व्हाट्सएप को भी नया यूजरनेम फीचर फिलहाल भारत में लॉन्च न करने के निर्देश दिए हैं। व्हाट्सएप को तीन दिन में विस्तृत ब्योरा देने के लिए कहा गया है ताकि इस पर चर्चा हो सके।

व्हाट्सएप का कहना है कि उनके फीचर में ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं, जिससे फोन नंबर साझा किए बिना लोग सुरक्षित जुड़ सकेंगे।

वहीं, आईफोन 18 प्रो से जुड़ा कथित डेटा लीक का मामला भी सरकार की नजर में है। मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने पुष्टि की है कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े दस्तावेजों की चोरी की गहन जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़