Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
04 Jul, 2026

गुजरात में अति भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में रेड चेतावनी

गुजरात में 9 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना के बीच कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

अहमदाबाद, 04 जुलाई।

गुजरात में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कई क्षेत्रों में भारी बारिश का दौर जारी है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य की 105 तहसीलों में वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश भावनगर जिले के महुवा में हुई, जहां दो घंटे में तीन इंच से अधिक पानी बरसा।

मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 5 जुलाई के लिए गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं जूनागढ़, राजकोट, भरूच, वडोदरा, नर्मदा और छोटा उदयपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा पोरबंदर, बोटाद, आनंद, पंचमहल और दाहोद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

6 जुलाई को सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट रहेगा। गिर सोमनाथ, अमरेली, भावनगर, भरूच और नर्मदा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जूनागढ़, राजकोट, वडोदरा, छोटा उदयपुर, दाहोद और पंचमहल में येलो अलर्ट रहेगा। 7 जुलाई को नवसारी और वलसाड में रेड अलर्ट, सूरत, तापी और डांग में ऑरेंज अलर्ट तथा अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, भरूच और नर्मदा में येलो अलर्ट रहेगा।

8 और 9 जुलाई को नवसारी, डांग, तापी, वलसाड, अमरेली और भावनगर जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मछुआरों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक समुद्र में तेज हवाएं और ऊंची लहरें उठने की आशंका जताते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। समुद्री क्षेत्रों में 3.0 से 3.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना व्यक्त की गई है। स्थिति को देखते हुए सभी बंदरगाहों पर लोकल कॉशनरी सिग्नल नंबर-3 लगाया गया है और तटीय क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़