Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

संगीत व नृत्य
04 Jul, 2026

‘पिंडी दे गुरूचरन’ ने बंटवारे की मानसिकता को किया जीवंत

मंडी में आयोजित देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित फिल्म ‘पिंडी दे गुरूचरन’ ने भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि में पूर्वाग्रह, भय और मानवीय रिश्तों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

मंडी, 04 जुलाई।

मंडी के संस्कृति सदन में आयोजित तीन दिवसीय देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन देश-विदेश की कई फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न विषयों पर आधारित फिल्मों ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। इस दौरान असगर वजाहत की कहानी पर आधारित फिल्म ‘पिंडी दे गुरूचरन’ ने विभाजन के दौर की मानसिकता और इंसानी रिश्तों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

आजादी के बाद भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में पूर्वाग्रह, भय और सामाजिक परिस्थितियों को केंद्र में रखा गया है। फिल्म के निर्देशक संजय शांति गुप्ता ने बताया कि ख्वाजा अहमद अब्बास की कहानी ‘सरदारजी’ को लेकर पहले भ्रम की स्थिति बनी थी, लेकिन उसके संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद सभी भ्रांतियां दूर हो गईं। इसी कहानी से प्रेरित होकर असगर वजाहत और उनकी टीम ने ‘पिंडी दे गुरूचरन’ का निर्माण किया।

फिल्म की कहानी एक रेलवे कर्मचारी और विभाजन के बाद पाकिस्तान से आए एक सरदार परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कथानक में पूर्वाग्रह, अविश्वास और मानवीय संवेदनाओं के बीच बदलते रिश्तों को दर्शाया गया है, जो अंत में इंसानियत और आपसी विश्वास का संदेश देते हैं।

फिल्म के सह-निर्माता सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि असगर वजाहत के साथ चर्चा के बाद इस कहानी पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया गया। देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर शो आयोजित किया गया है। इसके अलावा उत्तर भारत और अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में भी फिल्म का प्रीमियर प्रस्तावित है।

फेस्टिवल में रिंकू जायसवाल निर्देशित बंगाली फिल्म ‘ब्रिज टू इथोपिया’ और विक्रांत सिद्धू के निर्देशन में विनय कुमार जिंदल द्वारा निर्मित फिल्म ‘मर्सद’ का भी प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों को भी दर्शकों की सराहना मिली।

फिल्म फेस्टिवल के आयोजक चपवन शर्मा ने बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय और क्षेत्रीय सिनेमा पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को फेस्टिवल का समापन होगा और उससे पहले दर्शकों को करीब दो दर्जन फिल्मों का प्रदर्शन देखने का अवसर मिलेगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़