Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
04 Jul, 2026

ऑपरेशन ऑल आउट में 20 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलो 141 ग्राम गांजा बरामद किया और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

मीरजापुर, 04 जुलाई।

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत मीरजापुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 किलो 141 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में जिगना थाना पुलिस क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिहसड़ा तिराहे पर मोटरसाइकिल से जा रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरे से 20 किलो 141 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लोलो यादव उर्फ बसंत यादव और पप्पू यादव, दोनों निवासी रामपुर बल्लीपरवा, थाना चिल्ह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़