Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
06 Jul, 2026

दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: उच्च न्यायालय में सुनवाई 28 जुलाई तक टली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जिमखाना क्लब को खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई 28 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

दिल्ली जिमखाना क्लब के परिसर को खाली करने के केंद्र सरकार के नोटिस के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने अगली तारीख 28 जुलाई तय की है। सोमवार को हुई सुनवाई में केंद्र सरकार की ओर से याचिकाओं का जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। मामले की सुनवाई जस्टिस अवनीश झींगन की बेंच कर रही है।

इस विवाद में दो नई याचिकाएं—क्लब के सदस्य विजय खुराना और क्लब स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर की गई हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों भूमि और संपदा कार्यालय ने क्लब को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद केंद्र ने परिसर खाली करने के लिए अनुमति मांगी है। केंद्र सरकार का तर्क है कि प्रधानमंत्री आवास और महत्वपूर्ण सुरक्षा ठिकानों के निकट होने और रक्षा संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 27.3 एकड़ में फैले इस क्लब की भूमि की आवश्यकता है। इससे पहले, कोर्ट ने केंद्र के नोटिस पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन यह सुनिश्चित किया था कि कोई भी कार्रवाई कानून के दायरे में और उचित नोटिस के बाद ही होगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़