Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

विज्ञान व प्रौद्योगिकी
06 Jul, 2026

विश्व जूनोसिस दिवस: बीमारियों से बचाव के लिए 'वन हेल्थ' मिशन पर बढ़ा जोर

विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों से निपटने के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण को अपनाने पर बल दिया है।

नई दिल्ली, 6 जुलाई।

दुनिया भर में आज विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य उन बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती हैं। ये बीमारियां जनस्वास्थ्य और वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया के जरिए इस पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण भारत की स्वास्थ्य रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। सरकार मानव, पशु और पर्यावरण स्वास्थ्य क्षेत्रों के बीच तालमेल बिठाकर एक मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली विकसित कर रही है।

नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के तहत काम करने वाला 'सेंटर फॉर वन हेल्थ' इस दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है। यह केंद्र इंसानों, जानवरों और पर्यावरण के आपसी जुड़ाव को समझकर बीमारियों को रोकने का काम करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि बहुक्षेत्रीय सहयोग और निगरानी प्रणालियों को बेहतर बनाकर संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित किया जा रहा है। इससे भविष्य में महामारी फैलने का खतरा कम होगा।

उन्होंने देशवासियों से 'वन हेल्थ' के संकल्प को दोहराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए इंसानों, पशुओं और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना होगा।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़