Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

न्यायपालिका
06 Jul, 2026

करूर भगदड़ केस: गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने 2025 करूर भगदड़ मामले में गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए कल सुनवाई के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की 2025 में करूर में हुई रैली के दौरान मची भगदड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की तैयारी कर ली है। सोमवार को वरिष्ठ वकील हुफैजा अहमदी ने जस्टिस अहासानुद्दीन अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच के समक्ष मामले को मेंशन करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। अदालत ने इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए कल, यानी 7 जुलाई को सुनवाई का आदेश दिया है।

यह मामला डीएमके नेता आरएस भारती द्वारा दायर एक याचिका से संबंधित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सीबीआई जांच के घेरे में आए कुछ आरोपी, जो वर्तमान राज्य सरकार में मंत्री हैं, मामले के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि 27 सितंबर 2025 को करूर में हुई इस दुखद भगदड़ में 41 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को इस घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे और इसकी निगरानी के लिए पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। गवाहों को धमकाने के आरोपों के बाद अब यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़