Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

पश्चिम बंगाल
06 Jul, 2026

बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को होगा उपचुनाव

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन रिक्त राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव कराने की घोषणा की है।

कोलकाता, 06 जुलाई।

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन खाली राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये सीटें सुखेंदुशेखर राय, सुस्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई हैं। इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक समाप्त हो जाएगी।

आयोग की अधिसूचना के अनुसार, 14 जुलाई तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। 15 जुलाई को स्क्रूटनी की जाएगी और 17 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जिसके तुरंत बाद शाम 5 बजे से मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद तृणमूल कांग्रेस में मचे घमासान के बीच इन तीनों सांसदों ने पार्टी और पद से इस्तीफा दिया था। सुखेंदुशेखर राय ने 8 जून, सुस्मिता देव ने 10 जून और प्रकाशचिक बराइक ने 11 जून को इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद इन नेताओं की अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात की खबरें भी सामने आई थीं।

सदन में मौजूद संख्या बल के हिसाब से भाजपा का पलड़ा भारी है। विधानसभा में भाजपा के 208 विधायक हैं, जिससे तीनों सीटों पर उनकी जीत की राह आसान दिख रही है। वहीं, 80 विधायकों वाली तृणमूल कांग्रेस के लिए पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान के चलते इन सीटों को बचाना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़