Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रुस
06 Jul, 2026

कीव पर रूस का भीषण मिसाइल हमला, 10 लोगों की मौत और 46 घायल

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस द्वारा किए गए घातक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए।

कीव, 6 जुलाई।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने आज सुबह भीषण बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। इस घातक हमले में कम से कम 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 46 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन्स का एक साथ इस्तेमाल किया। पोडिल्स्की जिले में एक आवासीय इमारत का हिस्सा ढह गया, जिससे भारी तबाही हुई।

इधर, डार्नित्सिया जिले में कई बहुमंजिला इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जहां मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शहर भर में धमाकों की गूंज सुनाई दी और नागरिक जान बचाने के लिए मेट्रो स्टेशनों में सुरक्षित ठिकाने तलाशते रहे।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि कम से कम दो जिलों में आग लगने और मलबे से नुकसान की खबरें हैं। हमलों से ठीक पहले पूरे शहर में एयर रेड सायरन बजाए गए थे। गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कल ही एक बड़े हमले की चेतावनी दी थी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़