Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

शेयर बाज़ार
06 Jul, 2026

सराफा बाजार में गिरावट का रुख, सोने और चांदी की कीमतों में आई नरमी

देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिलती नजर आ रही है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई है। कीमतों में आई इस नरमी के कारण देशभर के सराफा केंद्रों पर सोना और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में यह कीमती धातु 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है।

अन्य प्रमुख शहरों में भी भाव में इसी तरह का रुझान देखने को मिला है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,46,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,770 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जयपुर और लखनऊ में भी सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है। चेन्नई में आज सोना सबसे अधिक 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि कीमतों में यह बदलाव वैश्विक संकेतों और मांग में कमी के कारण हुआ है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़