Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मौसम
06 Jul, 2026

महाराष्ट्र के सात जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

महाराष्ट्र के सात जिलों में जारी रेड अलर्ट और भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

मुंबई, 06 जुलाई।

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के सात जिलों में 8 जुलाई तक के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है, वहीं पुणे के मावल समेत कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आम जनता से घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। केवल जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अधिकारी केएस होसालीकर ने रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदूर्ग और पुणे घाट क्षेत्र में भी मूसलाधार वर्षा और समुद्र में ऊंची लहरों की चेतावनी जारी की है।

आपातकालीन विभागों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया है। तटीय इलाकों, पुरानी जर्जर इमारतों, बड़े होर्डिंग्स और बिजली के खंभों के पास न जाने की हिदायत दी गई है।

राहत और बचाव कार्य के लिए 15,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी आज की सभी परीक्षाएं टाल दी हैं।

सड़क, पुल और हाइवे पर बाढ़ का असर पड़ा है। सेंट्रल रेलवे की सेवा पर भी बुरा असर पड़ा है। विक्रोली और कांजुरमार्ग स्टेशनों के बीच ओवरहेड वायर में प्लास्टिक फंसने से रेल यातायात बाधित हो गया है। नगर निगम की टीमें पंपों की मदद से पानी निकालने में जुटी हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़