Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
07 Jul, 2026

कुपवाड़ा में सेना का बड़ा प्रहार, हथियारों का जखीरा बरामद

सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकवादियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है।

कुपवाड़ा, 07 जुलाई।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आतंकवादियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। केरन सेक्टर में सेना को आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने की जानकारी मिली थी।

खुफिया इनपुट के आधार पर सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के ठिकाने को ढूँढ निकाला और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया।

तलाशी के दौरान जवानों को मौके से पांच एके-सीरीज राइफल, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और बड़ी तादाद में गोला-बारूद मिला है। इसके अलावा युद्ध में काम आने वाली अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने पुष्टि की है कि बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। फिलहाल इलाके में और आतंकियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़