Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
07 Jul, 2026

स्कूल भवन की छत गिरने से श्रमिक की मौत, एक गंभीर

जबलपुर के कन्तोरा गांव में जर्जर शासकीय स्कूल भवन को तोड़ते समय छत गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जबलपुर, 07 जुलाई।

जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम कन्तोरा में मंगलवार को जर्जर शासकीय स्कूल भवन को तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छत गिरने से मलबे में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम कन्तोरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त करने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान भवन की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से नुनसर निवासी 40 वर्षीय मनोज प्रजापति और 30 वर्षीय पवन दब गए।

हादसे के बाद अन्य श्रमिकों और ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकालकर पाटन अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद मनोज प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पवन का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी देखा जा रहा है कि भवन ध्वस्तीकरण के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़