Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

रुस
07 Jul, 2026

मॉस्को पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 430 से अधिक ड्रोन, सुरक्षा अलर्ट जारी

यूक्रेन ने मंगलवार रात मॉस्को पर 430 से अधिक ड्रोन्स से अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया जिसे रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया है।

मॉस्को, 07 जुलाई।

रूस की राजधानी मॉस्को और उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की रात यूक्रेन ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने पुष्टि की कि रात के दौरान 430 से अधिक मानवरहित विमानों ने राजधानी को निशाना बनाने की कोशिश की।

अधिकारियों के मुताबिक, रूसी वायु रक्षा बलों ने इन खतरों को समय रहते भांप लिया और अधिकतर ड्रोन को मॉस्को की सीमा तक पहुँचने से पहले ही हवा में नष्ट कर दिया। इसमें से 36 ड्रोन सीधे राजधानी की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें मार गिराया गया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सोमवार रात से मंगलवार सुबह के बीच पूरे रूस और क्रीमिया में कुल 452 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। पिछले दो वर्षों में मॉस्को पर हुआ यह सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है।

इस भीषण हमले के कारण मॉस्को के चारों प्रमुख हवाई अड्डों पर एहतियात के तौर पर उड़ान सेवाओं को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, सुबह होते-होते स्थिति सामान्य होने पर सभी प्रतिबंध हटा लिए गए।

फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। रूसी एजेंसियां इस घटना को सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मान रही हैं और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़