Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

नेपाल
07 Jul, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जयवीर देउवा को नोटिस, सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे जयवीर देउवा को आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच विभाग ने सात दिन के भीतर पूछताछ के लिए बुलाया है।

काठमांडू, 07 जुलाई।

नेपाल के मनी लॉन्ड्रिंग विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा के बेटे जयवीर देउवा को समन भेजा है। विभाग ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर पेश होने का आदेश दिया है।

यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। जयवीर को कुछ अहम विषयों पर स्पष्टीकरण देने के लिए विभाग में हाजिर होने को कहा गया है।

विभाग ने उनके बुढानीलकण्ठ स्थित निवास पर यह नोटिस चस्पा कर दिया है। इस नोटिस की मियाद मिलने की तारीख से सात दिन की तय की गई है।

बता दें कि इससे पहले विभाग पूर्व पीएम शेरबहादुर देउवा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउवा को भी पूछताछ के लिए बुला चुका है।

आरजू राणा देउवा ने विभाग को अवगत कराया है कि वे सावन महीने के अंत तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण सौंप देंगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़