Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
07 Jul, 2026

378 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अररिया में एसएसबी ने सीमा के पास कार्रवाई कर 378 लीटर नेपाली शराब, तीन मोटरसाइकिल और नकदी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बसमतिया थाना पुलिस को सौंप दिया।

अररिया, 07 जुलाई।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं बटालियन की डी समवाय बेला बीओपी टीम ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 378 लीटर नेपाली शराब, तस्करी में इस्तेमाल की गई तीन मोटरसाइकिल, नकदी और एक मोबाइल भी जब्त किया गया।

एसएसबी के अनुसार यह कार्रवाई भैरोगंज के समीप सीमा स्तंभ संख्या 196/4 के पास भारतीय सीमा में करीब 10 मीटर अंदर की गई। मौके से सुपौल जिले के कोशिकापुर वार्ड संख्या 11 निवासी 23 वर्षीय गजेंद्र कुमार पासवान को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से दो हजार 650 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने दो अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि वे अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार थे, लेकिन एसएसबी की कार्रवाई देखकर अपनी बाइक छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकले।

आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बरामद नेपाली शराब, तीनों मोटरसाइकिल और गिरफ्तार तस्कर को आगे की कार्रवाई के लिए बसमतिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़